अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान…..भारतीय कोयला खदान मज़दूर संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला अधिकार दिवस के रूप में मनाया

Anil Jatwar
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: भारतीय कोयला खदान मज़दूर संगठन, बिलासपुर के अंतर्गत गेवरा, दीपका एवं केंद्रीय कर्मशाला गेवरा के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता दीदियों के सम्मान में महिला अधिकार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष रामनारायण साहू, अखिल भारतीय कोयला मज़दूर संघ की कार्यकारिणी सदस्य बीना जायसवाल, महामंत्री रमेश गुरुद्वान सहित गेवरा क्षेत्र के अध्यक्ष मदन सिंह, जेसीसी सदस्य अरुण कुमार, बाबू सिंह कंवर, सचिव चंद्रशेखर सिंह राठौर, केंद्रीय कर्मशाला के अध्यक्ष हमराज राव एवं सचिव मुकुट कर्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिलाओं का सम्मान करते हुए संघ
Share This Article