प्रेस क्लब में चोरी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रेस क्लब में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी गुनसागर महिलांग ने 25 सितंबर को मानिकपुर थाना में रिर्पोट दर्ज कराया कि 22 सितंबर को प्रेस क्लब में मिंटिग था जो मिंटिंग होने के बाद दोपहर 03.00 बजे के आसपास प्रेस क्लब का लाईट, एसी व दरवाजा को बंद कर दिया था। 25 सितंबर के सुबह 10.00 बजे के आसपास एसी मैकेनिक, एसी में गैस डालने के आये तब देखे कि गैस में पाईप नहीं था, जिसे 22 सितंबर के दोपहर 03.00 बजे से 25 सितंबर के सुबह 10.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रेस क्लब का दीवाल को फांद कर अंदर प्रवेश कर कुल 06 नग पाईप कीमती करीबन 18000 रूपये को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी का रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले में कार्यवाही करते हुए मानिकपुर पुलिस चौकी के स्टॉफ द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से आरोपी नरेन्द्र अग्रवाल उर्फ गुड्डा तथा राजू केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जहां दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए 06 नग एसी पाईप को जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

 

गिरफ्तार आरोपी-

  1. नरेन्द्र अग्रवाल उर्फ गुड्डा पिता रामादीन उम्र – 65 वर्ष, बजरंग बली मंदिर के पास गुरूघासीदास चौक चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (पूर्व चौकीदार)
  2. राजू केंवट पिता बहरता राम केंवट उम्र- 33 वर्ष खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा, वर्तमान में कांशीनगर पीपल पेड़ के पास किराये का मकान थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा
Share This Article