कोरबा पुलिस की विशेष पहल: बालिका और महिला की सुरक्षा के लिए मैत्री नाम से व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कोरबा पुलिस के द्वारा मैत्री नामक बालिका और महिला सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम माननीय लखन लाल देवांगन (वाणिज्य और उद्योग श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) के आगमन पर महात्मा गांधी जी के फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। स्वागत पश्चात पुलिस अधीक्षक के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जिसका नाम *मैत्री* रखा गया है के बारे में विस्तार से बताया जिसके तहत बिना थाने आए बालिकायें एवं महिलायें व्हाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत पुलिस तक बता सकती है जिसका निराकरण 96 घंटे में पुलिस के द्वारा किया जायेगा।

उसके बाद मंत्री महोदय, कलेक्टर अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक और पार्षद नरेंद्र देवांगन जी के द्वारा मैत्री व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9479282100  को महिलाओं के लिए जारी किया गया है।

तत्पश्चात् मंत्री जी के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि मैत्री व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत योगदान करेगा। इस नंबर के माध्यम से महिलाओं को अपनी बात रखने में और अपनी परेशानी को साझा करने में सुविधा मिलेगी। जिस पर पुलिस के द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया जाएगा।

कार्यक्रम में एडीएम दिनेश नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा, सभी विभागों के प्रमुख और मीडिया उपस्तिथ हुए।

Share This Article