कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां नकटीखार गांव में आबकारी विभाग की टीम ने महुआ शराब पकड़ने गई थी, इसी दौरान टीम ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के पति को उठा ले गए फिर उसके साथ मारपीट की, और महिला के साथ भी झूमा झटकी करने का आबकारी टीम पर आरोप लगा है।
पीड़ित महिला ने रामपुर स्थित सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि वह महुआ शराब नहीं बेचती, इसके बावजूद भी आबकारी विभाग की टीम घर पर प्रवेश कर गए और पति को उठा ले गए फिर उसके साथ मारपीट की, महिला के साथ झूमा झटकी की जिससे महिला का हाथ कट गया।
इस घटना के बाद आबकारी विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
