बुजुर्ग ने गला काटकर दी अपनी ही बलि, खून से सनी मिली कैंची, इलाके में दहशत
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायपुर जिले के धरसींवा में एक बुर्जुग ने अपना गला काटकर देवी को चढ़ा दिया। अधेड़ ने अपने घर में जंवारा बोया हुआ था, सुबह पूजा- पाठ करने के बाद उसने अपना सर काटकर देवी को अर्पित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक़ ग्राम निनवा में भुनेश्वर यादव उम्र (55 वर्ष) घर पर देवी ज्वारा स्थापित कर पूजा पाठ कर सुबह करीब 10 बजे अपने गला काट कर सिर की बलि चढ़ा दिया। घटना के वक्त मृतक की पत्नी काम पर गई थी और बच्चे स्कूल गए थे। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
