अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  ज़िले में जुआ, सट्टा, अवैध गतिविधियों पर लगातार कोरबा पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। इसी कड़ी में मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा है मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जो चीतापाली पुलिया के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल में आते दिखा जिसे रूकवाकर पूछताछ किया गया, जो अपना नाम ज्ञान लाल चौहान पिता जीरात राम चौहान उम्र 38 वर्ष, कोहडिया चारपारा सीएसईबी थाना सिविल लाईन का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक पन्नी में करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती-2500 रूपये व मोटर सायकल होण्डा एक्स ब्लेड मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

उक्त आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अप.क्र. 398/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share This Article