दो बाइक में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौत
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के पाली-कटघोरा फोरलेन नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम डूमरकछार के तीन युवक बाइक पर सवार होकर अपने खेतों की ओर जा रहे थे, बताया जा रहा है की उन्हें जानकारी मिली थी कि उनकी धान की फसल को गाय नुकसान पहुंचा रही हैं। वे मुख्य मार्ग पर कोसाबाड़ी के पास पहुंचे ही थे कि कटघोरा से पाली की ओर आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार दिनेश कुमार यादव (35 वर्ष) निवासी डबरीपारा बिलासपुर की मौके पर ही सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे बाइक सवार राजू सिंह मरकाम (50 वर्ष) निवासी डूमरकछार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायलों को पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिल्हाल पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
