कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के परसाखोला वाटरफॉल में एक बड़ा हादसा हुआ हुआ है। यहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा एक दसवीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई है। वही पानी की गहराई में डूब रहे एक और छात्र को किसी तरह बचा लिया गया है। घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बालको क्षेत्र के परसाखोला वाटरफॉल की है। जहां दीपका निवासी दसवीं का छात्र आज सुबह अपने चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। 7:30 के आसपास वे नहाने पानी में उतरे, इसी दौरान दो छात्र पानी की गहराई में डूबने लगे। बाकी छात्रों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। जिसमें से एक छात्र को बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक लापता हो गया। दोस्तों की चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजुद आसपास के ग्रामीणों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया गया। काफी देर बाद छात्र के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही देवपहरी जलप्रपात में भी इसी तरह की घटना घटी थी, जिसमें दर्री क्षेत्र के 21 वर्षीय युवक तारिक अनवर की डूबने से मौत हो गई थी। तारिक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने देवपहरी स्थित गोविंद झुंझा जलप्रपात पहुंचा था। इसी बीच नहाने के दौरान वह पानी की गहराइयों में समा गया और उसकी मौत हो गई। वाटरफॉल क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से गहराई वाले स्थान पर न जाने और सावधानी बरतनी की अपील की है।
देखें वीडियो-
https://www.instagram.com/reel/DA2xk_7SN0_/?igsh=MTd1bzlhcmhtMnVyYQ==
