कोरबा/हरदीबाजार: कोरबा जिले के ग्राम धतुरा में विराजित माँ दुर्गा के दर्शन करने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल पहुंच कर मां आदिशक्ति मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा प्रतिदिन जसगीत, भजन कीर्तन किया जा रहा है, संध्या आरती पश्चात खीर-पुडी, खीचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने आशीर्वाद लेने दुर्गा पंडाल पहुंच रहे हैं। इस दौरान विधायक के साथ छोटेलाल पटेल, श्रवण यादव, दिलीप पटेल,दुर्गेश कश्यप चैतराम केंवट, नकुल सिंह पोर्ते, सरपंच प्रतिनिधि इंद्रावन सिंह पोर्ते, बिहारी केवट, चिंताराम, अजित कौशिक और ग्राम से भी अन्य लोग उपस्थित रहे।
