कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायगढ़ जिले के खरसिया में नहर में मिली किशोरी के शव की पहचान कर ली गई है। किशोरी तीन दिन पहले आत्महत्या करने सुनालिया पुल से नहर में छलांग लगा दी थी। कोरबा जिले के मुड़ापार में रहने वाली शोभा मरावा ने मृतका किशोरी की पहचान अपनी बेटी एकता मरावा के रूप में की है। इसके साथ ही मां ने अपनी बेटी के आत्महत्या के पीछे उसके प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
कोरबा के मुड़ापार अंबेडकर बस्ती में रहने वाली एकता ने सोमवार की रात को कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित सुनालिया पुल से नहर में छलांग लगा दी थी। जहां उसे देखते ही बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी और युवक ने तेज बहाव वाले नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन एकता पानी की तेज बहाव में बह गई। जिसे नहीं बचा पाए। गुरुवार को उसकी लाश खरसिया के नहर में झाड़ियों में फंसी हुई मिली।
मां शोभा मरावा ने कपड़े के आधार पर अपनी बेटी एकता के रूप में की। एकता 9वीं कक्षा के छात्रा थी। मां शोभा ने बताया कि उसकी बेटी ने अपने प्रेमी संतोष तिवारी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। उसने आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। बार-बार पैसों की मांग करता था जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी। युवक की प्रताड़ना की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मां शोभा अपनी बेटी एकता की आत्महत्या के पीछे उसके प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मानिकपुर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
