रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायपुर के विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्चे का शव झाड़ियों में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिनभर से बच्चा गायब था। उनका शव वीआईपी सिटी के गोलचौक के पास मिला है. विधानसभा पुलिस अपचारी बालक से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार सडडू के वीआईपी सिटी के पास लेबर क्वार्टर में एक मजदूर परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि 11 अक्टूबर शुक्रवार दोपहर से उनका 3 साल का बेटा उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को बालक का ध्यान आया। उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया. बच्चा कही नहीं मिला। परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद से पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच रात करीब 11 बजे के आस पास बालक का शव वीआईपी सिटी के गोल चौक के पास झाड़ियों में मिला। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्राथमिक जांच में पाया गया है कि बालक की हत्या गला दबाकर की गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस पूरे मामले में नाबालिग रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा करेगी।
.
