खड़ी ट्रेलर से जा टकराई कार, कांग्रेस पार्षद समेत सात लोग कार में थे सवार

1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां खड़ी ट्रेलर से एक कार की जोरदार टकर हो गई। हादसे में कार में सवार पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात सवार घायल हो गए। वहीं हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह हादसा कनकी मुख्य मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई। घटना के बाद लोगों में सिख पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

Share This Article