कोरबा/हरदीबाजार: हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी ग्राम धतूरा सरगुजिहापारा में नवरात्र के 10 दिनों तक चलने वाले दुर्गा उत्सव का समापन हवन, कन्या भोजन, ब्राम्हण भोजन के साथ बड़े हर्षो उल्लास के साथ कर्मा पार्टी के द्वारा माँ दुर्गा विसर्जन किया गया।
सबसे पहले पंडाल में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना करने के बाद वाहन में रखकर आकर्षक ढंग से सजाकर कर्मा नृत्य, भजन, ढोल और ताशा के धुन पर झूमते गाते श्रद्धालु मां का जयकारा के साथ मां की विदाई में शामिल हुए। तालाब में पहुंच मूर्ति का विसर्जन किया गया।

