कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के बालको क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आई है यहां जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बालको क्षेत्र के बेला गांव की है। घटना स्थल के लगभग 2 की मि दुर तक 11 केवी विद्युत तार से सप्लाई लेकर लापरवाही पूर्वक जंगल में जाल की तरह बिछाया गया था। बताया जा रहा है कि बालको क्षेत्र में विद्युत आपूर्ती के लिए बिछाए गए 11 केवी तार से जोड़कर किसी ने जीआई तार को लापरवाही पूवर्क जमीन पर बिछा दिया था। जहां बीती रात इस मार्ग पर ग्राम टपरा से बेला की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवक करंट तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए, जहां मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नारायण कंवर और टिकेश्वर राठिया के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बालको पुलिस की टीम पहुंची है और जांच पड़ताल की जा रही है।
