बिजली विभाग के सब स्टेशन में बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

1 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले के के मठपुरैना स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार यह ममला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मृतक दिलीप जघेल ग्राम परसदा का निवासी था। आज करीब 12 बजे वह 33/11 केवी सब स्टेशन में मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसके दोनों हाथ झुलस गए और नीचे गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में बिजली सब स्टेशन के स्टाफ ने घायल कर्मी को कालड़ा नर्सिंग होम, पचपेड़ी नाका में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शाम करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article