कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। पिछले साल की तरह इस साल भी हाथी धान मंडी में पहुंच कर उत्पात मचा रहे हैं। बीती रात चचिया धान खरीदी केंद्र में घुसकर एक हाथी ने उत्पात मचाया है। इतना ही नहीं इस धान खरीदी केंद्र में पांच बोरी धान को बर्बाद कर दिया। हाथी को देख केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। केंद्र से निकलने के बाद हाथी ने एक ग्रामीण के घर को तोड़ दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
