चाकू की नोक पर युवक से लाखों रुपए की लूट, बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

1 Min Read

चाकू की नोक पर युवक से लाखों रुपए की लूट, बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां धरसीवा थाना के सिलतरा चौकी क्षेत्र में चाकू की नोक पर लाखों की लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाइक में सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाया और 4 लाख से अधिक रुपए नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिलतरा चौकी क्षेत्र का है। 10 जनवरी की रात 8 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाकर बैग लूट लिया जिसमें रखे लाखों रुपए लेकर मौके से फरार हो गए। युवक सागर टेलीकॉम सर्विस के जियो के डिस्ट्रीब्यूटर का बताया जा रहा है। प्रार्थी चेतन लाल ध्रुव ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article