कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में 5 जनवरी की रात सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की घर घुसकर हत्या के मामले में मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गिरफ्तारी की डर से फरार हो गया था। कड़ी खोजबीन के बाद आरोपी के मुंबई में छिपे होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मुंबई से आरोपी को पकड़ लिया।
बता दें कि मुख्य फरार आरोपी सुरज के संबंध में पतासाजी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी पतासाजी कर रही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि वह पकड़े जाने के डर से मुम्बई भाग गया है। इस सूचना पर मुम्बई पुलिस से मदद लेकर निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी उरगा, उप. निरी. प्रेमचंद साहू थाना प्रभारी दीपका के नेतृत्व वाली टीम ने मुम्बई जाकर आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी को 14 जनवरी पकड़कर कोरबा लाया गया। सूरज पुरी गोस्वामी ने पूछताछ में बताया कि इसकी तथा इसके भाई आकाश पुरी की आर्थिक स्थिति खराब थी कहीं काम नही मिल रहा था आकाश पुरी ने नयी बुलेट खरीदी थी जिसकी किश्त भी नही पटा पा रहा था इन सब आर्थिक तंगी के कारण लूट पाट की योजना बनाई और वारदात करते समय पहचान लिये जाने के कारण गोपाल राय सोनी की हत्या कर देना बताया।
