कोरबा: इंदौर स्वीट्स में बैंक ने लगाया ताला, जानें क्या है पूरा मामला….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पंजाब नेशनल बैंक ने टीपी नगर चौक में स्थित होटल मारुति और इंदौर स्वीट्स को सील लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक 15 करोड़ रुपए का लोन न चुकाने पर बैंक ने यह कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि इंदौर स्वीट्स के मालिक रामकुमार साहू ने बैंक से 15 करोड़ रुपए का लोन लिया था। बैंक ने पहले भी कई बार होटल को नोटिस दिया था लेकिन होटल ने बैंक का बकाया कर्ज नहीं चुकाया। वही आज मंगलवार को बैंक कर्मचारी अपनी पूरी लीगल टीम और पुलिस टीम के साथ पहुंची। उन्होंने होटल के बाहर जब्ती का नोटिस चिपका दिया साथ ही एक सप्ताह के भीतर होटल से सारा सामान हटाने की चेतावनी दी है।

Share This Article