तालाब में तैरते हुए ग्रामीण लापता, तलाश जारी…..

1 Min Read

तालाब में तैरते हुए ग्रामीण लापता, तलाश जारी…..

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तालाब में तैरते हुए एक ग्रामीण लापता हो गया, उसके कपड़े किनारे पर मिले हैं। ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ के हमले की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और ग्रामीण की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक लापता ग्रामीण की पहचान छहुरा यादव 62 वर्ष के रूप में हुई है। रोजाना जलाशय तैर कर पार करता था और दूसरे किनारे पर अपनी जमीन पर जाता था। मंगलवार को भी कोटा ब्लॉक के ग्राम चपोरा में चांपी जलाशय को तैर कर पार करते हुए ग्रामीण लापता हो गया। उसके कपड़े किनारे पर मिला है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, तलाश जारी है।

Share This Article