25 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़े सांप ने तोते के घोंसला को बनाया निशाना, तोते का झुंड सांप को भगाने की करता रहा कोशिश, देखें वीडियो….

2 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी परिसर स्थित एक ऊंचे पेड़ पर लगभग 10 फीट लंबा सांप चढ़ गया। इसकी जानकारी होने पर आसपास में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांप पेड़ पर मौजूद पक्षियों के अंडों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था और पक्षियों का झुंड  आवाज कर उसे भागने में लगे थे। 

यह पूरी घटना मानिकपुर चौकी परिसर की है। बुधवार लगभग 4 बजे अचानक पेड़ पर काफी संख्या में तोते की आवाज आने लगी, वहीं चौकी परिसर पर खड़े कुछ लोगों की नजर पेड़ के ऊपर पड़ी तो देखा कि एक सांप पक्षी के घोंसले में अपने निशान बना रहा था, वहीं पक्षी सांप पर भी हमला कर रहे थे। यह संघर्ष लगभग 1 घंटे तक चलता रहा। इस दृश्य को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ भी जमा हो गई। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया।

वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्नेक कैचर टीम को दी, जहां वे मौके पर पहुंचे, काफी ऊंचाई होने के कारण स्नेक कैचर की टीम सांप तक नहीं पहुंच पाई और सांप को पत्थर फेंककर ही भगाना पड़ा। स्नैक कैचर ने बताया कि ऊंचाई अधिक होने के कारण सांप की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सांप अंडों को शिकार बनाने के उद्देश्य से ऊंचाई पर चढ़ा हुआ था।

Share This Article