कोरबा ब्रेकिंग:  मानिकपुर कोल साइडिंग में बड़ा हादसा, कोयला लोड ट्रेलर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो…..

1 Min Read

कोरबा ब्रेकिंग:  मानिकपुर कोल साइडिंग में बड़ा हादसा, कोयला लोड ट्रेलर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो…..

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:    कोरबा जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां मानिकपुर कोल साइडिंग में एक कोयला लोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे तैसे चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी तरह जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना एसईसीएल मानिकपुर खदान के कांटा नंबर 3 की है, जहां पर खड़े कोयला से भरे ट्रेलर में आग लग गई। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि पूरा केबिन जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Share This Article