बदमाशों ने रास्ता रोककर युवक को बेरहमी से पीटा, निर्वस्त्र कर सड़क पर फेंके, लुट के इरादे से पहुंचे थे आरोपी, देखें वीडियो…..

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली ओवर ब्रिज के पास बदमाशों ने रास्ते में घेरकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी लुट के इरादे से पहुंचे और युवक को रास्ते में घेरकर 6 बदमाशों ने मारपीट की। इतना ही नहीं युवक को निर्वस्त्र कर सड़क पर गंभीर हालत में छोड़ भागे। घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी गई है मामले में कार्यवाही की जा रही है।

https://youtu.be/XtbpJm2STO4?si=gBaAq0Ju-kPpneQ7

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली ओवर ब्रिज के पास का है। घायल युवक का नाम महताब आलम उम्र (29वर्ष) है जो कि मूलतः बिहार का रहने वाला है, वर्तमान में बरपाली भांटापारा में अपने परिवार के साथ निवास करता है। महताब ने बताया कि रात लगभग 11 बाजे बजे के आसपास वह अपने घर जा रहा था, बरपाली ओवर ब्रिज के पास पहुंचा था तभी कुछ बदमाश लुट के इरादे से उसके पास पहुंचे, रास्ता रोककर बतमीजी की और मारपीट करने लगे, बदमाशों ने उसके साथ बेल्ट, डंडा, ईंट, पत्थर से जमकर पिटाई की और फिर उसके ऊपर पेशाब कर दिए। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर गंभीर हालत में फेंककर भाग निकले। 

वहीं जब घटनास्थल से गुजर रहे ट्रक चालकों की नजर घायल युवक पर पड़ी तो उसे अपना कपड़ा देकर कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं इस घटना की की सूचना उरगा पुलिस को दी गई, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article