पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

2 Min Read

पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

महासमुंद/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स व सिंघोड़ा पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पांच व्यक्ति एक कार में ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की तरफ आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने एनएच-53 पर ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी की। कुछ समय के बाद एक कार क्रमांक MH 36 Z 5611 आई। उसमें 5 व्यक्ति सवार थे। पुलिस को देखकर कार को तेजी से भगाने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। वहीं कार की तलाशी लेने पर 16 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत दो लाख 40 हजार रूपये है। तस्करों ने गांजा को रेराखोल संबलपुर ओडिशा से नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताया। पकड़े गए सभी आरोपी नागपुर महाराष्ट्र के हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत आगे की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ़्तार आरोपी –

1. अब्दुल वाजिद पिता वाहिद अंसारी (28) निवासी प्लाट नंबर 567/ए ओपी वाइट हाऊस आटोमोटिव इस्क्वायर कैंपटी रोड अप्पलवाड़ी थाना कपीलनगर जिला नागपुर

2. मो. शाबीर अंसारी पिता जमालुद्दीन अंसारी (22) निवासी मोमिनपुरा अंसारनगर थाना गांधीबाग जिला नागपुर

3. शशांक पिता अतिश धारगावे (21) मेकोसाबार गौतमनगर कडवी चौक थाना जरीपटका जिला नागपुर

4. मो. जावेद पिता मो. कलीम (19) निवासी मोमिनपुरा अंसारनगर महात्मा फुलेबाजार थाना गांधीबाग जिला नागपुर

5. मो. शोहेल पिता मो. सईद (20) निवासी नियर अंसारी होटल मुस्लिम ग्राऊड मोमिनपुरा थाना गांधीबाग जिला नागपुर महाराष्ट्र

Share This Article