चुनावी रण में आमने-सामने हुए दो कद्दावर नेता! BJP ने राजेंद्र सिंह राजपूत पर खेला दांव तो कांग्रेस का भरोसा विशाल शुक्ला, मुकाबला बेहद रोचक

3 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिला के दीपका नगर पालिका चुनाव बेहद रोचक होने वाला है. यहां दो दिग्गज नेता के बीच कांटे की जबरदस्त टक्कर होगी। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव हैं. इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी इन दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. इस बार कई जगहों में चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. इनमें से एक कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका भी है. यहां दो दिग्गज नेताओं के बीच कड़ा और रोचक मुकाबला होने वाला है. इस नगर पालिका से कांग्रेस ने विशाल शुक्ला पर भरोसा जताकर उन्हें मैदान में उतारा है तो बीजेपी ने राजेंद्र सिंह राजपूत पर बड़ा दांव खेला है।

बेहद दिलचस्प होगा मुकाबला
प्रदेश में शहर से लेकर गांव तक चुनावी सरगर्मी है. घर, बाहर, बाजार, दुकानों से लेकर हर जगह सिर्फ चुनाव पर चर्चा हो रही है. अब प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद कई जगह मुकाबला बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है. कोरबा जिला के दीपका नगर पालिका में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है।

संगठन के प्रति प्रत्याशियों का जिम्मेदारी
कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे विशाल शुक्ला: विशाल शुक्ला ने कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य किया है और उनकी कार्यक्षमता एवं अनुभव का लाभ कांग्रेस को इस चुनाव में मिलने की उम्मीद है। उनके नाम की घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
लंबे समय से दीपका की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे कॉंग्रेस के दिग्गज नेता विशाल शुक्ला ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में रणनीतिक सलाहकार के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। कॉंग्रेस पार्टी ने उन्हें युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सक्रियता को देखते हुए मौका दिया है।


भाजपा से विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं राजेंद्र सिंह राजपूत- नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा संगठन ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दीपका नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा ने राजेन्द राजपूत पर भरोसा जताया है। पूर्व में पार्षद रह चुके हैं, भाजपा के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और मिलनसार व्यवहार के कारण पार्टी ने उन्हें दीपका नगर पालिका चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

दीपका से अनिल जाटवर की रिपोर्ट

Share This Article