कोरबा: कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने भरा नामांकन पर्चा

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं सोमवार को कांग्रेस पार्टी की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने कोरबा जिला कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन फार्म दाखिल किया है। इस दौरान वर्तमान महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व सभापति संतोष राठौर समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहे।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। वहीं, पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तारीखें 17, 20 और 23 फरवरी हैं। इसके परिणाम क्रमशः 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू हो चुकी है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। इस बार नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे। 

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो गई है और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी होगी। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तिथियां 17, 20 और 23 फरवरी हैं। इसके परिणाम 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Share This Article