बाड़ी में मिली गर्भवती महिला की लाश, जताई जा रही यह आशंका….

1 Min Read

बाड़ी में मिली गर्भवती महिला की लाश, जताई जा रही यह आशंका….

सरगुजा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला की बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान एलिना सिंह मरावी उम्र (23वर्ष) ग्राम पंचायत जयपुर निवासी के रूप में हुई है। एलिना करीब 6-7 महीने की गर्भवती थी। घर के पीछे बाड़ी में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।


Share This Article