बैंक के रिकवरी एजेंट से लूट के मामले में 24 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो…

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा में बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से हुई सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट हुए नकदी, लैपटॉप, मोटरसाइकिल व अन्य सामान पूरी तरह बरामद कर लिया है। वहीं मामले में दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 28 जनवरी को बैंक रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव जब फील्ड में कलेक्शन कर रहे थे, तभी आरोपियों ने 15 दिनों की रेकी के बाद उन्हें आछी दादर नान बांका के कच्ची सड़क व निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास घेर लिया। चाकू की नोक पर उन्हें धमकाकर 42,290 रुपए नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट लूट लिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कटघोरा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर टीम के साथ घेराबंदी की।

पुलिस की गहन जांच में घटना में कुल 5 आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
1. राजपाल चौहान (पिता पीताम्बर चौहान), उम्र 21 वर्ष, निवासी जमनीमुड़ा, थाना पाली।
2. आशीष चौहान (पिता स्व. रघुवर सिंह), उम्र 21 वर्ष, निवासी पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका।
3. सूरज चौहान (पिता विश्राम सिंह), उम्र 30 वर्ष, निवासी पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका।

कटघोरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। आपकी सतर्कता और सहयोग अपराध रोकने में सहायक सिद्ध होगा।

Share This Article