यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से चलने वाली 8 ट्रेनें हुई रद्द, इतने दिनों तक नहीं मिलेगी सुविधा, देखें लिस्ट…

1 Min Read

यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से चलने वाली 8 ट्रेनें हुई रद्द, इतने दिनों तक नहीं मिलेगी सुविधा, देखें लिस्ट…

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। छत्तीसगढ़ से चलने वाली 8 लोकल ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इससे इन ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते दो से पांच फरवरी तक बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली 8 ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में रद्द किया गया है।

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-
.2 फरवरी को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
.2 फरवरी को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
.2 फरवरी को 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर।
.2 फरवरी को 68733 गेवरारोड- बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
.4 फरवरी को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर।
.4 फरवरी को 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर।
.5 फरवरी को 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर।
.5 फरवरी को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।

Share This Article