कोरबा: हेलीपैड में दिखा 7 फीट लंबा विशालकाय अजगर, टहल रहे लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो…
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के एसईसीएल एनसीडीसी हेलीपैड में शनिवार की रात टहल रहे लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उन्होंने 7 फीट लंबे विशालकाय अजगर सांप को वहां देखा। जिसके बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोगों ने तत्काल (आरसीआरएस) सदस्य उमेश यादव को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में उमेश यादव मौके पर पहुंचे और सुरक्षापूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत भरी सांस ली।
सर्पमित्र ने लोगों से अपील की है यह सांप जहरीला नहीं होता अपने शिकार को लपेटकर खत्म करने की क्षमता रखता है। यदि वे इस प्रकार के किसी भी वन्यजीव को देखें, तो तुरंत वन विभाग या सर्पमित्रों को सूचित करें और स्वयं कोई कार्रवाई न करें।
