कोरबा/दीपका: वार्ड क्रमांक 13 जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुणीश तिवारी का 15 वर्षों से वर्चस्व रहा है जिसके विपक्ष में कॉंग्रेस ने पढ़े लिखें एक नये चेहरे एक युवा शिक्षक तरुण नायर को मैदान में उतारा है जो कि जनता से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का दावा करते हैं ।
अनुभव की कमी लेकिन हौसला पक्का: तरुण नायर कहते हैं कि भले ही अनुभव कम है, लेकिन जब टिकट मिली तो सबसे पहले अपने क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों से मिलकर आशीर्वाद लिया. बुजुर्गों की सलाह से ही आगे बढ़ रहा हूं. उन्होंने ने बताया कि ”युवा हूं तो वार्ड में मुझे समस्याएं भी अलग तरह की दिख रही है. सड़क नाली की समस्या तो है ही, इसके अलावा जब मैं लोगों के घर पहुंचा तो देखा कि कुछ युवा सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनके पास गाइडेंस नहीं है. मैं बाहर पढ़ा हूं तो मेरे संपर्क हैं, जिससे मैं इनकी मदद करूंगा. मैंने सभी को अपना नंबर दिया और बोला की चुनाव जीतूं या हारूं आप मुझसे संपर्क करना। आपको बता दे कि यहां भी जनता का समर्थन काँग्रेस की ओर जाते नजर आ रही है।

दीपका से अनिल जाटवर की रिपोर्ट
