कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: वार्ड क्रमांक 17 दीपका नगर पालिका का एक ऐसा वार्ड है जहां चार-चार पार्षद प्रत्याशी अभिषेक चरण कॉंग्रेस से, नंदकिशोर यादव भाजपा से, बहुजन समाज पार्टी से अनुराग तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी धीरेन्द्र तिवारी उर्फ नीशू मैदान में है. आपको बता दे कि धीरेन्द्र तिवारी उर्फ नीशू पिछले निकाय चुनाव में कॉंग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे है जिनको अनूप यादव ने 20 से 30 वोटों से हरा दिया था जो कि इस बार पार्टी के विपक्ष ही मैदान मे है अब देखना यह है कि जनता का समर्थन किसके खाते में जाता है लेकिन इस बार कॉंग्रेस का भरोसा अभिषेक चरण है जिनको जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और वार्ड की जनता भी चाहती है कि अभिषेक चरण उनका पार्षद बनकर सामने आये और वार्ड का बहुमुखी विकास करे।

