कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद प्रत्याशी तरूण नायर ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा है कि वार्ड के लोगों को मालिकाना हक दिलाना उनका प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि-
एक पार्षद के रूप में निम्नलिखित कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहंगा –
1.मानसून में कालोनी डुबान की समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका एवं एसईसीएल के मध्य बेहतर समन्वय के साथ समाधान ।
2. आवासीय परिसर में धूल-डस्ट से छुटकारे के लिए नगर पालिका एवं एसईसीएल के मध्य बेहतर समन्वय क साथ समाधान एवं समस्या निवारण।
3. नियमित पानी छिड़काव की व्यवस्था एवं आवासीय परिसर की साफ सफाई।
4. आवासीय परिसर एवं खदान क्षेत्र के मध्य ग्रीन बेल्ट का निर्माण/सुटृढ़ीकरण एवं अधिक वृक्षारोपण।
5. पार्क का सोंदर्याकरण, बेहतर रख-रखाव एवं gym की व्यवस्था।
6. प्रगति नगर तालाब का सौंदर्यीकरण एवं बेहतर रख-रखाव ।
7. धार्मिक/ सामाजिक आयोजनों – त्योहारों का बेहतर आयोजन एवं व्यवस्थापन।
8. कॉलोनी परिसर की सुरक्षा एवं सुरक्षा गार्ड आदि की उपलब्धता ।
9. एसईसीएल कर्मचारियों के बेरोजगार बच्चों को नियोजित कंपनियों में भूविस्थापितों/प्रभावितों के समान रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना।
आपको बता दें कि प्रत्याशी तरुण नायर और उनके कार्यकर्ता जनसंपर्क में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और जनता का समर्थन भरपूर मिल रहा है।


