वार्ड क्रमांक 12 (डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड) के पार्षद प्रत्याशी अविनाश यादव का सघन जनसंपर्क अभियान जारी,  जनता से मिल रहा आशीर्वाद

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   नगरी निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस प्रत्याशी अविनाश यादव को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। चुनावी प्रचार करने उतरे वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद प्रत्याशी अविनाश यादव द्वारा घर घर जाकर समर्थन मांगा जा रहा है।

पार्षद प्रत्याशी अविनाश यादव ने जनता के समक्ष विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर पहुंच रहे हैं एवं वार्ड वासियों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए समर्थन मांग रहे हैं जहां प्रत्याशी बताते हैं कि उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं वार्ड वासियों से प्राप्त हो रही है, जो निर्वाचन की तैयारी में उनके लिए उत्साह और उमंग का काम कर रही है।

Share This Article