तीन दिन बाद भी लापता कॉलेज छात्रों का नहीं चल सका पता, नदी किनारे मिले थे कपड़े और बाइक

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में लापता तीन कॉलेज छात्रों का 72 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। हसदेव नदी में आज सुबह से फिर खोजबीन की जा रही है। बता दें कि तीनों दोस्त सोमवार सुबह 11 बजे घूमने जाने के नाम से घर से निकले थे। लेकिन वे वापस नहीं लौटे। हसदेव नदी किनारे उनके कपड़े, जूते चप्पल, बाइक और मोबाइल मिले हैं। पुलिस उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर ही हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास पहुंची है। 3 दिन से तलाश जारी है।

लापता छात्रों में आशुतोष सोनिकर (18 वर्ष) बजरंग प्रसाद (19वर्ष) और सागर चौधरी (26वर्ष) लापता हैं। इनमें आशुतोष और बजरंग CSEB कर्मी के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि नदी में जिस जगह से तीनों लापता हुए हैं, वहां नदी की गहराई करीब 15-20 फीट की है। जलकुंभी भी भारी मात्रा में है जिससे जलकुंभी में फंसने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मामले में दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। सोमवार को सीएसईबी मुख्य गेट के पास लगे सीसीटीवी में सवा 5 बजे तीनों बाइक से जाते हुए दिखे हैं। वहीं मछुआरों से पूछताछ में पता चला है कि 3 फरवरी सोमवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास तीनों नदी के पास देखे गए थे। वहीं आज सुबह फिर से एसडीआरएफ की टीम छात्रों की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article