बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस ने बिलासपुर जिले के 47 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है, वे सभी निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे। कोई बागवत कर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं तो अंदर ही अंदर दूसरी पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। स्थानीय नेताओं ने इसकी शिकायत पार्टी फोरम में की थी। पीसीसी को इसकी जानकारी दी गई थी। PCC के निर्देश के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने 47 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
