कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों में से दो छात्रों का शव बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू के दौरान पहले सागर चौधरी का शव मिला, फिर दोपहर होते तक बजरंग प्रसाद का शव बरामद किया गया है। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बजरंग का शव भी जलकुंभी के नीचे फंसा हुआ था, जिसे काफी मशक्कत के निकाला गया है। वहीं तीसरे छात्र आशुतोष सोनिकर की तलाश जारी है।
