वार्ड क्रमांक 20: भाजपा पार्षद प्रत्याशी माधुरीमा सोलंकी का सघन जनसंपर्क

1 Min Read

कोरबा/दीपका:   दीपका नगरीय निकाय चुनाव में समर्थन जुटाने वार्ड क्र. 20 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में भाजपा ने जनसंपर्क किया जनसंपर्क में अध्यक्ष प्रत्याशी राजेन्द्र राजपूत की धर्म पत्नी श्रीमती सविता सिंह ने पार्षद प्रत्याशी माधुरीमा सोलंकी के पक्ष में वोट करने मतदाताओं से अपील की बड़ी संख्या में जुटे भाजपाईयों, समाजसेवक और स्वयं सेवियों ने इस जनसंपर्क में हिस्सा लिया। पार्षद प्रत्याशी माधुरीमा सोलंकी के साथ सभी ने गली-मोहल्ले में पहुंचकर कमलछाप में वोट की अपील की है और भाजपा के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया, वार्ड के अधिकतर हिस्सों तक जनसंपर्क किया।

पार्षद प्रत्याशी माधुरीमा सोलंकी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि भाजपा ने मुझे अपने लोगों के बीच जाकर सेवा करने का अवसर दिया है। एक पार्षद पूरे वार्ड के लिए परिवार के उस सदस्य की तरह होता है, जो हर मुश्किल स्थिति में आपके साथ खड़ा होता है। मेरा प्रयास आप सभी के परिवार का वही कर्मठ सदस्य बनने का है। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है , उसी तरह नगरीय निकाय चुनावो में भी भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण बहुमत से जीत की ओर अग्रसर है।

Share This Article