हसदेव नदी में डूबे तीसरे छात्र का शव बरामद, 6 किमी दूर दर्री डैम में मिला, परिजनों में पसरा मातम

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीसरे छात्र आशुतोष सोनकर का शव बरामद कर लिया गया है। रात 8 बजे एक मछुआरे को शव मिलने की जानकारी मिली जिसके बाद एक छोटी नाव के सहारे उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। बताया गया कि शव घटना स्थल से करीब 6 किमी दूर जलकुंभी में फंसा हुआ था।

इससे पहले सागर चौधरी और बजरंग प्रसाद का शव बरामद किया गया था। जो कि जलकुंभी में फंसा हुआ था काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। सोमवार से तीनों छात्र लापता थे। काफी खोजबीन के बाद गुरुवार को तीनों के शव बरामद किए गए हैं। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article