नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कलेक्टर ने धर्मपत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मंगलवार को सुबह से प्रदेशभर में लोग बढ़ चढ़ कर मतदान कर रहे हैं। कोरबा के मतदान केंद्रों में सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने सपत्नीक मतदान किया। इस दौरान उन्होंने जिले के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।


Share This Article