कोरबी धान उपार्जन केंद्र में उत्साह के साथ धान खरीदी का शुभारंभ

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  


पहले किसान मौसम राठौर ने बेचा 74 क्विंटल 80 किलो धान, अतिथियों ने तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर किया सम्मानित

हरदी बाजार। धान खरीदी उत्सव के तहत ग्राम कोरबी स्थित धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना एवं उत्साहपूर्ण माहौल के बीच धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। खरीदी के पहले दिन क्षेत्र के किसान मौसम राठौर ने 74 क्विंटल 80 किलो धान बेचकर खरीदी की शुरुआत की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पहले किसान मौसम राठौर का फूलमाला पहनाकर, तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इसके पश्चात उपार्जन केंद्र में धान की तौल एवं खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धान उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। किसानों को समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जाए तथा धान बिक्री के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शासन की सभी किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने समिति प्रबंधन से खरीदी व्यवस्था सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक आशीष मिश्रा, समिति प्राधिकृत अधिकारी शिव मरकाम, समिति प्रबंधक घनश्याम जायसवाल, फड़ प्रभारी कृष्ण कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अमर राठौर, भूपेंद्र तिवारी, समिति कर्मचारी पवन राठौर, प्रमोद कंवर, शिव राठौर, सरजू निषाद,बजरंग राठौर,दुर्गेश कश्यप , चोषण साहू, सहित जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share This Article