कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। मतदान शाम 5 बजे तक होगा। कोरबा नगर निगम में भी मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। तो वहीं कुछ मतदान केंद्रों में EVM खराबी की शिकायत मिल रही है। बताया जा रहा है कि मशीन खराब होने से लोग वोटिंग नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं वार्ड नंबर 20 में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विवाद की स्थिति बनी है। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने है। आरोप है कि वार्ड नंबर 20 और वार्ड नंबर 18 में दोनों जगह मतदाताओं के नाम है, जहां एक दूसरे के प्रत्याशी अलग-अलग वार्डों में पुराने सूची के हिसाब से वोट डाल रहे हैं। इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह ने आपत्ति जताई है, वहां ड्यूटी पर तैनात नोडल अधिकारी के बहस भी हुई।आधे घंटे से खराब था EVM मशीन, परेशान होते रहे वोटर्स कटघोरा नगर पालिका वार्ड नंबर 15 के मतदान केंद्र क्रमांक 21 में EVM आधे घंटे से खराब था। इंजीनियर ने मशीन ठीक किया जिसके बाद मतदान फिर से सुचारू रूप से चालू हुआ। इस दौरान मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई।
आधे घंटे से खराब था EVM मशीन, परेशान होते रहे वोटर्स कटघोरा नगर पालिका वार्ड नंबर 15 के मतदान केंद्र क्रमांक 21 में EVM आधे घंटे से खराब था। इंजीनियर ने मशीन ठीक किया जिसके बाद मतदान फिर से सुचारू रूप से चालू हुआ। इस दौरान मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई।
