कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम 5 बजे तक चलेगा। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में मतदान हो रहा है। कुल 173 नगरीय निकाय में वोटिंग है। कोरबा नगर निगम में भी मेयर पद के लिए मतदान जारी है। मतदान करने के लिए सभी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिले के नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा, बांकीमोगरा, नगर पंचायत पाली, नगर पंचायत छुरीकला में मतदान जारी है।
कोरबा नगर निगम में 2 बजे तक 37.30% मतदान हुआ है।
देखें नगरीय निकाय क्षेत्रों की स्थिति-
1. नगर पंचायत छुरीकला – 62%
2. नगर पंचायत पाली – 55.77%
3. नगर पालिका परिषद दीपका 33.50%
4. नगर पालिका परिषद कटघोरा – 50.77%
5. नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा – 47.39%
6. नगर पालिका निगम कोरबा 34.45%
