कोरबा में शाम 4 बजे तक 51.66% हुआ मतदान, मतदान केंद्र में दो पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित, देखें वीडियो….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा नगर निगम में मतदान प्रकिया खत्म हो चुकी है। वोटिंग के दौरान कई जगहों में विवाद की स्थिति बन गई। रवि शंकर शुक्ल नगर वार्ड में पोलिंग बूथ के अंदर जाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।

कोरबा जिले में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद के लिए एक साथ वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी, जिसमें मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से संपन्न हुआ। इस दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

कोरबा नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी जो शाम 5 बजे तक खत्म हो गई है। कोरबा में शाम 4 बजे तक 51.66% मतदान हुआ है। 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी, जिसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

देखें नगरीय निकायों में मतदान प्रतिशत-

1. नगर पंचायत छुरीकला – 78.23%
2. नगर पंचायत पाली – 71.38%
3. नगर पालिका परिषद कटघोरा – 67.57%
4. नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा – 62.77%
5. नगर पालिका निगम कोरबा – 48. 43%
6. नगर पालिका परिषद दीपका – 48.09%

Share This Article