युवक ने पड़ोसी के घर में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक युवक ने पड़ोसी के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह यह आत्मघाती कदम उठाया तब घर पर कोई नहीं था, सभी मतदान करने गए हुए थे। जब मृतक का परिवार का सदस्य घर पहुंचा तो उसे फंदे से उतार कर आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। मृतक की पहचान जयसिंह सांवरा उम्र (46 वर्ष) के रूप में हुई है। गांजा गली संजय नगर निवासी रोहित सांवरा ने बताया कि उसका और उसके मौसा का परिवार मतदान करने गया था। वहां से रोहित जब वापस लौटा तो उसे पता चला कि उसके मौसा जयसिंह सांवरा ने फांसी लगा ली है। रोहित ने जाकर देखा तो उसके मौसा पड़ोसी के घर पर फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। रोहित ने आसपास के लोगों की मदद से जयसिंह को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोहित ने बताया कि उसके मौसा जयसिंह अक्सर शराब पीकर लोगों के साथ वाद-विवाद करते थे, उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ने लगा था इस कारण उनका इलाज भी चल रहा था। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article