108 एंबुलेंस के मैनेजर का दिनदहाड़े अपहरण, आरोपी चालक ने बंधक बनाकर की जमकर मारपीट

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा में 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक का अपहरण कर बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। एक चालक ने युवती के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की जांच करवाई कर रही है।

पीड़ित प्रिंस पांडे मूलतः कोलकाता का रहने वाला है। वो यहां जय अंबे इमरजेंसी सर्विस रायपुर की ओर से कोरबा में प्रबंधन देखते है। आगे बताया कि कुछ दिन पहले एंबुलेंस चालक मोतीलाल यादव शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह बदतमीजी करने लगा। प्रिंस ने आदतन शराबी चालक मोतीलाल यादव को निलंबित कर दिया था जिसके कारण वह नाराज था इस कार्रवाई से किरण चौहान भी नाराज थी।

इसके बाद दोनों ने बात करने के बहाने प्रिंस को जिला अस्पताल चौकी के पास एक कमरे में बुलाया। वहां मोतीलाल ने पीछे से डंडे से हमला कर दिया, जिससे प्रिंस बेहोश हो गए। दोनों आरोपी उन्हें एक निजी एंबुलेंस से कोरकोमा ले गए, जहां फिर से पिटाई की। उनका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और एक घर में बंद कर दिया गया। आधी रात को होश आने पर प्रिंस ने उड़िसा में अपने दोस्त को लोकेशन शेयर कर मदद मांगी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू किया और उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया। पीड़ित के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं पुलिस इसकी शिकायत दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।




Share This Article