कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में राखड़ से परेशान ग्रामीणों ने एक बार फिर जमकर हंगामा किया है। ग्रामीणों ने सीएसईबी वेस्ट के अधिकारियों के काफिले को रोककर हंगामा किया और अधिकारियों के गाड़ियों में राखड़ फेंका।
यह पूरा मामला दर्री क्षेत्र थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव झाबू का है। जहां ग्रामीणों ने राखड़ की समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीण लंबे समय से राखड़ की समस्या से परेशान है। उनकी सेहत पर लगातार बुरा असर पड़ रहा है। वहीं आज ग्रामीणों ने सीएसईबी अधिकारियों के काफीले को रोककर हंगामा किया और इस समस्या के समाधान की मांग करने लगे।अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि दो दिन के भीतर पानी का छिड़काव शुरु कर दिया जाएगा, जिसके बाद लोग शांत हुए।
आपको बता दें कि इससे पहले भी ग्रामीण राखड़ की समस्या के समाधान को लेकर कई बार चक्का जाम कर चुके हैं। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीण प्रशासन तक पहुंचे हैं लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं निकल सका है। राख के कारण प्रदूषण का दायरा काफी बढ़ गया जिससे बड़ों के साथ-साथ छात्रों व बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही इस समस्या से लोगों में सांस संबंधी बीमारियों से लेकर आंखों में जलन, खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
