कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के किस्तम का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। काउंटिंग शुरू हो गई है।
मतगणना केंद्र पर अधिकारी, कर्मचारी और पार्टियों के पोलिंग एजेंट मौजूद हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कोरबा में बीजेपी महापौर प्रत्याशी संजू देवी 10 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहीं हैं।
इस चुनाव में बीजेपी ने संजू राजपूत और कांग्रेस ने उषा तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच बड़ा मुकाबला है। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी की लखनी साहू, बसपा की नंदनी साहू और कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।
