कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिला नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 23 बुधवारी क्रमांक दो के नतीजे सामने आ गए है। यहां से कांग्रेस के सुखसागर निर्मलकर ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा के गुलजार सिंह राजपूत को 100 मतों से परास्त कर दिया है। सुखसागर इससे पहले भी इस वार्ड से चुनाव जीत चुके हैं। जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कोरबा नगर निगम वार्ड-23 बुधवारी से कांग्रेस प्रत्याशी सुखसागर निर्मलकर की जीत
