छत्तीसगढ़ के 10 के 10 नगर निगम में खिला भाजपा का कमल, कोरबा में महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत को मिली जीत, देखें अन्य जिलों का हाल….

3 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। 10 के 10 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को भारी मतों से हराया है। कोरबा में भाजपा प्रत्याशी ने संजू देवी राजपूत ने महापौर की कुर्सी हासिल की है। वहीं रायपुर में 15 साल बाद कांग्रेस को हराकर यहां बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। 

छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे।

यहां देखिए किसने कितने वोटो से जीते महापौर की कुर्सी:-

रायपुर नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे को 153290 वोट से हराया है और जीत हासिल की है। 

दुर्ग नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू को 67 हजार वोट से हराया है और जीत हासिल की है। 

कोरबा नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी को 52,000 वोट से हराया है और जीत हासिल की है। 

अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की को 11,063 वोट से हराया है और जीत हासिल की है। 

बिलासपुर नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हराया है और जीत हासिल की है। 

राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी को 41 हजार से अधिक वोटों से हराया है और जीत हासिल की है। 

रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू को 34365 वोट से हराया है और जीत हासिल की है। 

जगदलपुर नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू को 8772 वोट से हराया है और जीत हासिल की है। 

धमतरी नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा ने निर्दलीय प्रत्याशी को 34085 वोट से हराया है और जीत हासिल की है। 

चिरमिरी नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल को 4000 वोट से हराया है और जीत हासिल की है। 

Share This Article